सहारनपुर, मई 5 -- कोतवाली अंतर्गत गांव कल्लरहेडी निवासी 14 वर्षीय बालक की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कल्लरहेड़ी निवासी कक्षा 9 का छात्र सन्नी 14 वर्ष पुत्र राहुल अपने दोस्तों के साथ सुबह लगभग 10 बजे यमुना नदी पर नहाने गया था। इसी दौरान अचानक नहाते समय सन्नी अपने दोस्तों से नदी में आगे निकल गया। मगर स्वयं को संभाल न पाया और डूब गया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बेसुध बालक को नदी से बाहर निकाला और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह में लाया गया, जहां बालक को मृत घोषित कर दिया। परिवार के दो भाइयों में सबसे बड़ा पुत्र सन्नी ने कक्षा 9वीं में प्रवेश लिया था। सन्नी की मौत से पूरा गांव गमगीन है। परिजनों में तो कोहराम मचा है। सायं लगभग चार बजे बेहद गमगीन माहौल में उसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.