कटिहार, मार्च 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा को लेकर इस बार सख्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान हर परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी, जिससे परीक्षा की शुचिता बनी रहे। साथ ही, प्रतिदिन परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर ही छात्रों का अगली कक्षा में प्रमोशन होगा। ऑनलाइन निगरानी से होगी सख्ती परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शिक्षा विभाग की विशेष टीम ऑनलाइन माध्यम से सभी केंद्रों पर नजर रखेगी। अगर किसी केंद्र पर गड़बड़ी होती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कितने बच्चे दे रहे हैं परीक्षा?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.