अयोध्या, जनवरी 9 -- अयोध्या, संवाददाता। 'नो हेलमेट- नो फ्यूल' के संबंध में जिला पूति अधिकारी को मौजूदगी में उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) वीपी सिंह एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. आरपी सिंह के पेट्रोल डीलर्स की बैठक हुई। इसमें बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने वाले वाहनों की सूची परिवहन विभाग कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि ऐसे वाहनों का चालान किया जा सके। शुक्रवार को बैठक में उप परिवहन आयुक्त ने पेट्रोल डीलर्स को निर्देश दिया कि जो वाहन चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाने आते हैं उनको पेट्रोल की आपूर्ति न की जाए तथा ऐसे वाहन चालकों की फोटो भी सीसीटीवी फुटेज में रखी जाए और सूची बनाकर आरटीओ ऑफिस में दी जाए। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डॉ. आरपी ...