फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की बैठक डीएम रविंद्र सिंह ने ली। जिसमें कोहरे व सर्दी के द्रटिगत सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए इन्हे सड़क किनारे से हटवाया जाने व नो हेलमेट नो फ्यूल का कड़ाई से पालन किए जाने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि एक से 31 जनवरी तकचलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को जीरो फैटिलिटी माह के रूप में मनाए जाने के लिए इंफोर्समेंट, इंजीनियरिंग, एजुकेशन एवं इमरजेंसी केयर को शामिल किया जाए। कहा कि माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़़क सुरक्षा सम्बंधित चित्रकला, भाषण, नाटक आदि प्रतियोगिता के साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक किया जाए। कहा कि कोहरे को देखते हुए वाहनों के आगे व पीछे की ओर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए जाने को अभियान चलाया जाए तथा डोर-टू-डोर कू...