बुलंदशहर, जनवरी 9 -- जनपद में 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके तहत सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एडीएम की अध्यक्षता में जिला पूर्ति कार्यालय में पेट्रोल पंप डीलरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह और जिले के प्रमुख पेट्रोल पंप डीलर मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीलरों से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन न देने के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का आह्वान किया। साथ ही आपूर्ति एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण करने और अभियान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने का भी निर्णय लिया गया। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.