कुशीनगर, फरवरी 5 -- कुशीनगर। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अब गंभीर हो गया है। तीन दिन पहले एडीएम वैभव कुमार मिश्र ने जिलेभर के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की थी। उस बैठक में एडीएम ने सख्त निर्देश दिया था कि बिना हेलमेट बाइक चालकों को किसी भी कीमत पर ईंधन न दिया जाए। इस निर्देश का बुधवार को सख्ती के साथ साफ तौर पर असर देखने को मिला। नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान को दोबारा प्रभावी किए जाने के बाद शहर के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहुंचे बाइक चालकों को ईंधन नहीं दिया गया। पेट्रोल पंपों पर सख्त निर्देशों का पालन होने से कई बाइक सवार बिना पेट्रोल ही वापस लौटते नजर आए। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 5 जनवरी को 'बोले कुशीनगर' मुहिम के तहत 'पहले जागरूक करें, फिर सख्ती से कराएं यातायात नियमों का पालन' के शीर्षक से खबर को प्रमुखता के साथ ...