मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरनगर। रविवार शाम जानसठ रोड पर हुए हादसे के बाद जनपद पुलिस अलर्ट है। सोमवार को देर रात एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस टीम को साथ लेकर नो हेलमेट- नो हाइवे अभियान चलाया। यह अभियान खतौली के भंगेला चैक पोस्ट से लेकर पुरकाजी के भूराहेडी चैक पोस्ट के बीच आने वाले सभी सम्पर्क मार्गों पर चलाया गया। एसपी सिटी ने बताया कि हाइवे पर आने व जाने वाले वाहन चालकों को सोमवार को चेतावनी देकर जाने दिया गया है। जानसठ रोड पर देर शाम दम्पति व उनकी बेटी की मौत हुई थी। उसके बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में शहर के जानसठ रोड, भोपा रोड, जौली रोड, बागोवाली तिराहा पुलिस ने नो हेलमेट- नो हाइवे को लेकर अभियान चलाया। एसपी सिटी व सीओ मंडी राजू कुमार साव ने जानसठ रोड व भोपा...