मऊ, जनवरी 1 -- मऊ, संवाददाता। यातायात जागरुकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को यातायात पुलिस कर्मियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के तहत नगर क्षेत्र के दीवानी न्यायालय स्थित पेट्रोल पम्प के पास समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पेट्रोल पम्पों पर पहुंचकर नो हेलमेट नो पेट्रोल के नियमों का सख्ती के साथ पालन करने को लेकर चेतावनी दिया गया। साथ ही साथ आम जनता को यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरुक किया गया। वहीं यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों 40 वाहनों का चालान 2 वाहन को सीज करने की कार्रवाई किया गया। सघन चेकिंग अभियान से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.