गुमला, मार्च 24 -- गुमला। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को घाघरा के देवाकी स्थित पेट्रोल पंप पर 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की की टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, मंटू रवानी, प्रणय कांशी और अश्वनी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। टीम ने वाहन दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.