हापुड़, जनवरी 21 -- एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नो मैपिंग वाले जिन मतदाताओं को नोटिस दिए गए थे, उनसे संबंधित दस्तावेज लेकर उनकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत पर फर्जी वोटों की छंटनी करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर एसआईआर की प्रक्रिया चलाई गई थी। जिसमें मतदाताओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया था, परंतु इसके बाद भी हजारों ऐसे मतदाता शेष रह गए थे जिन्होंने संबंधित फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा नहीं किए थे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजकर जरूरी 13 कागजात में कोई भी एक दस्तावेज जमा करने की हिदायत दी गई थी। तहसील मुख्यालय में एसडीएम श्रीराम सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी, श्वेता छपडिय़ा, सिंभावली ब्लॉक में बीडीओ हरित कुमार, गढ़ ब्लॉक में बीडीओ विजय कुमार ने नोटि...