कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। एसआईआर अभियान के अंतर्गत नो मैपिंग में अब तक 35 हजार आवेदकों की सुनवाई हो चुकी है। 1.70 लाख आवेदकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। 175 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और 10 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सुनवाई की जा रही है। डीएम ने एसआईआर अभियान की समीक्षा की। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, एसआईआर अभियान में जारी की गई नोटिस में संबंधित व्यक्ति के अलावा उनके प्रतिनिधि भी आकर जानकारी और दस्तावेज दे सकते हैं। संबंधित व्यक्ति के न होने पर उनके माता-पिता, भाई-बहन और पति-पत्नी आकर संबंधित अफसर के सामने जानकारी दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर के दौरान लगभग 2 लाख 7 हजार मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में चिन्हित किए गए थे। इनमें से 1,70,325 आवेदकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सुनवाई क...