मुरादाबाद, फरवरी 2 -- मुरादाबाद। एसआईआर में नोटिस की सुनवाई का काम सुस्त है। अब अधिकारियों की संख्या बढ़ा कर 48 की जा रही है। इससे जल्द सुनवाई को पूरा किया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया है। विधानसभा क्षेत्रवार लिस्ट में नाम शामिल हैं। मंजूरी मिलते ही तैनाती कर दी जाएगी। अभी तक मुरादाबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 68 ईआरओ व एईआरओ नोटिस की सुनवाई कर रहे हैं। अब 48 एईआरओ और तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईआआरओ के साथ अभी जो एईआरओ हैं उनकी संख्या को बढ़ाया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र में 14 नए एईआरओ और तैनात होंगे यहां तेरह एईआरओ पहले से हैं। जिससे सुनवाई तेजी से आगे बढ़ाई जा सके। नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.