हमीरपुर, फरवरी 6 -- विधानसभा राठ के अंतर्गत तहसील सरीला क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नो मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिसों पर गुरुवार को सुनवाई की गई। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राम मोहन ने तहसीलदार कक्ष में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुनवाई की। धौहल बुजुर्ग और ममना गांव के कुल नौ मतदाता सुनवाई के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने वर्ष 2003 की मतदाता सूची समेत अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। जिनके आधार पर उनकी बात सुनी गई। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि तहसील सरीला में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत नो मैपिंग श्रेणी में चिह्नित 10,878 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। ये नोटिस 10 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के माध्यम से बीएलओ द्वारा वितरित कराए जा रहे हैं। बूथ संख्या 57 से 72...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.