देवरिया, फरवरी 16 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लार क्षेत्र के छूटे हुए नो-मैपिंग मतदाताओं की विशेष सुनवाई सोमवार की दोपहर 12:00 बजे से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। यह सुनवाई विधानसभा 341 सलेमपुर के बूथ संख्या 191 से 223 तक के मतदाताओं के लिए निर्धारित की गई है। निर्वाचन विभाग की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार अब तक अनुपस्थित रहे मतदाताओं को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से सूचना देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। नायब तहसीलदार गोपाल जी ने बताया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं त्रुटि सुधार के उद्देश्य से यह सुनवाई कराई जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपने नाम, पते अ...