नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- मीरा राजपूत कपूर हमेशा से अपने सॉफ्ट, मिनिमल और नेचुरल मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं। उनका मानना है कि खूबसूरती दिखाने के लिए भारी मेकअप या लेयर्स की जरूरत नहीं होती। बल्कि सही प्रोडक्ट्स और सही तकनीक से कम मेकअप भी ज्यादा ग्लो और फ्रेश लुक दे सकता है। अपनी एक रील में उन्होंने अपने छह पसंदीदा मेकअप हैक्स शेयर किए, जो ना सिर्फ आसान हैं, बल्कि किसी भी स्किन टाइप पर बेहतरीन रिजल्ट देते हैं। यहां उनके सभी हैक्स विस्तार से जानें-फाउंडेशन छोड़ें, स्किन टिंट चुनें: मीरा का कहना है भारी फाउंडेशन की जगह हल्का स्किन टिंट लगाएं। यह चेहरे को नेचुरल, हल्की चमक देता है और मेकअप को भारी दिखने से बचाता है। स्किन टिंट स्किन को ईवन दिखाता है बिना उसे क्लॉग किए, इसलिए रोजमर्रा के मिनिमल लुक के लिए परफेक्ट है।कंसीलर से पहले लिक्विड ...