गुरुग्राम, फरवरी 17 -- गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 10 अलग-अलग हिस्सों में अवैध पार्किंग को लेकर मंगलवार से मेगा चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस ऐसे वाहनों पर सख्ती दिखाएगी जो कि नो पार्किंग जोन में खड़े मिलेंगे। अधिकारियों ने बताया है कि यह अभियान मुख्य सड़कों और सेक्टर 29, 44, 51, मेदांता मेडिसिटी, गोल्फ कोर्स रोड और एआईटी चौक के पास स्थित बाजारों के बाहर चलाया जाएगा। पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) राजेश मोहन ने कहा 'इस अभियान के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो कि ईस्ट और वेस्ट जोन में चेकिंग अभियान का नेतृत्व करेंगी। सदर बाजार, ओल्ड महरौली रोड (सेक्टर 14 मार्केट की ओर) और सेक्टर 83 में सफायर मॉल जैसे प्रमुख बाजारों के बाहर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इन जगहों पर जो भी वाहन अवैध रूप से पार्क किए हुए मिलेंगे, उन्हें क्रेन से उठा लिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.