जमशेदपुर, फरवरी 5 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के नो पार्किंग जोन में खड़ी वाहनों को जीआरपी और आरपीएफ जब्त कर रही है स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र और ड्रॉपिंग लाइन से वाहनों का आवागमन सामान्य रहे। बताया जाता है कि लोग रेल थाना परिसर में भी अपने दो पहिया वाहन को खड़ी कर दूसरे स्टेशन पर चले जाते हैं। इससे भी कई वाहन को जीआरपी की टीम ने अभियान चलाकर जब्त किया है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से स्टेशन के आउट गेट के पास भी वाहन खड़ी करने वालों में हड़कंप मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...