सराईकेला, अक्टूबर 31 -- सरायकेला, संवाददाता। नो एंट्री के नाम पर आदिवासियों को बरगलाने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए झामुमो जिला कमेटी ने सरायकेला गैराज चौक और खरसावां में चांदनी चौक पर पूर्व सीएम चंपाई सोरन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पुतला दहन किया। झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शिवेंदु महतो के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इसके बाद परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झामुमो जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि भाजपा झारखंड राज्य को अस्थिर करने पर तुली है। हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड के आदिवासी मूलवासी भाईचारे के साथ खुशहाल जीवन बीता रहे हैं। भाजपा भोले-भाले आदिवासियों को बरगलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की फिराक में है। झामुमो इस मंसूबे को सफल होने नहीं देगा। इधर, खरसावां में पुतला दहन का नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.