सासाराम, मई 21 -- नासरीगंज, एक संवाददाता। बिक्रमगंज-नासरीगंज एनएच-120 पर प्रतिबंधित वाहनों को पुलिस ने सख्ती बरतते हुए नो इंट्री पर लगाम लगा दिया है। गौरतलब हो कि 30 मई को बिक्रमगंज में पीएम मोदी का आगमन होना है। इसके तहत सख्ती बरती जा रही है। दाऊदनगर मोड़ के पास थानाध्यक्ष अमित कुमार पूरे दल बल के साथ नो इंट्री का पालन कराने में जुटे हुए हैं। मंगलवार की देर शाम में नो इंट्री का उलंघन करने वाले नौ प्रतिबंधित वाहनों से थानाध्यक्ष के द्वारा 45 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जोरावरपुर पुल से लेकर पडुरी तक नो इंट्री का सख्ती से पालन कराने को ले जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद कई वाहन चालक नो इंट्री का उलंघन करते हुए भागने के चक्कर में थे जिसे पकड़ कर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान नौ प्रतिबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.