बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं, संवाददाता। शहर के व्यस्तम बाजारों में ई-रिक्शा व चौपिहया वाहन चालकों द्वारा नो-एंट्री के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा। पुलिस प्रशासन का नो-एंट्री का आदेश सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। जमीनी स्तर पर इस आदेश की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। यहीं वजह है शहर में ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ रहें हैं। इनको रोकने के लिए कोई ट्रैफिक या थाना पुलिस कर्मी दिखाई नहीं देता। पूरी जिम्मेदारी होमगार्डों के कंधो पर डाल दी गई है। शहर में नो-एंट्री व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होती दिखाई दे रही है। ई-रिक्शों समेत अन्य चौपहिया वाहन नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से नो-एंट्री में प्रवेश कर रहें हैं। जिससे शहर के बाजरों में जाम की स्थिति बनी रहती है। बतातें चलें कि शहर में जाम की स्थिति न उत्पन्न हो,इसके लिए अधिकारियों ने ट्रैफि...