पाकुड़, जुलाई 7 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिदिन हो रहा है। शहर में दिन के समय भारी वाहनों के परिचालन से खासकर स्कूल के बच्चे को काफी परेशानी होती है। आम दिनों में नो एंट्री का समय सुबह के 6 बजे से दोपहर के दो बजे तक होता है। परंतु रथयात्रा व मुहर्रम को देखते हुए नो एंट्री के समय में फेर बदल हुआ। अभी नो एंट्री सुबह के 6 बजे से लेकर रात के दस बजे तक लागू है। नो एंट्री के बाद भी वाहनों का गुजरना कही ना कही प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाने जैसा प्रतीत होता है। लोगों का मानना है कि जिला प्रशासन का आदेश कागजी घोषणा रह गया है। शहर में लगातार भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं। नो एंट्री के समय में प्रवेश वाहन काफी तेजी से चलाते हैं। चालक गाड़ी को भगाने का प्रयास करते हैं। ताकि किसी प्रकार की कोई कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.