जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर।टाटानगर स्टेशन-परसूडीह रोड पर महुआ गली के निकट शनिवार रात करीब 8 बजे पुलिस से बचने के लिए भाग रहे डंपर ने बाइक सवार बुजुर्ग पति-पत्नी को रौंद दिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती परसूडीह के प्रमथनगर क्लब रोड के निवासी थे। पति का नाम देवाशीष चौधरी (62), जबकि पत्नी का नाम नुपूर चौधरी (58) था। दोनों बाइक पर सवार होकर बिष्टूपुर बाजार से घर लौट रहे थे। देवाशीष टाटा स्टील से रिटायर कर्मचारी थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थीं। वे बाइक से जैसे ही महुआ गली पहुंचे कि पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। उसके बाद दोनों के ही सिर पर पहिया चढ़ा दिया। पति देवाशीष का सिर हेलमेट में ही कुचल गया, जबकि पत्नी के सिर से हेलमेट खुलकर गिर गया औ उनके शरीर से भी पहिया पार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.