बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। स्टेडियम रोड पर हुए हादसे में महिला की मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को शहर के नो इंट्री जोन में घुसे रेता-बजरी व सीमेंट के 25 ट्रैक्टर-ट्रॉली और छह ट्रकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। बता दें कि बुधवार को हुए हादसे के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी ट्रैफिक अकमल खान को शहर में नो इंट्री का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए थे। मगर शहर में रेता-बजरी ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक चालकों ने सबक नहीं लिया। लाल फाटक की ओर से कई ऐसे वाहन नो इंट्री को धता बताते हुए शहर के अंदर तक पहुंच गए। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ईसाइयों की पुलिया पर पहुंचे दो ट्रकों को सीज कर दिया। एक ट्रक गांधी उद्यान और तीन अन्य स्थानों पर सीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.