फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद। शहर के एसबीआई गली में नो इंट्री में घुसे एक ई-रिक्शा चालक की होमगार्ड ने पिटाई कर दी। होमगार्ड ने चाबी निकाल ली इसको लेकर धक्का मुक्की हो गयी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसबीआई गली में रेलवे रोड की तरफ से ई रिक्शा निकल रहा था। इस पर होमगार्ड ने ई रिक्शा चालक को रोकने का प्रयास करते हुए आवाज लगायी मगर ईिरक्शा नही रुका। इस पर होमगार्ड रिक्शे के पीछे लटक गया। रिक्शे पर लटकते हुये होमगार्ड ने जब चाबी निकालने की कोशिश की तो दोनों के बीच छीना झपटी हो गयी। इस दौरान चालक की पिटाई कर दी गयी। पिटाई के बाद चालक ई रिक्शा छोड़कर नीचे आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.