देवघर, नवम्बर 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। यातायात पुलिस ने शहर के नो इट्री जोन में प्रवेश करने वाले एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर थाना में रखकर मालिक को जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि शहर में कई नो इंट्री जोन बनाए गए हैं, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने मनमानी करते हुए तेज गति से नो इंट्री में प्रवेश किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त कर लिया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और यातायात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...