गंगापार, फरवरी 23 -- दिन ढलने के बाद मेजारोड भटौती कोहड़ार मार्ग पर गिट्टी लदे डंपरों का तांता लग जाता है। एक के बाद एक सैकड़ों की संख्या में भारी वाहन कई किलोमीटर तक लाइन लगा आड़ा-तिरछा खड़े हो जाते हैं। सड़क पर बेतरतीब इन वाहनों की वजह से अन्य वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। लोगों की शिकायतों के बावजूद इलाकाई इन भार वाहन चालकों को सुधार नहीं सकी। लोगों का कहना है, लाइन से गिट्टी लदे डंपर नो इंट्री खुलते ही सड़क पर काल की तरह फर्राटा भरते हैं। यदि उक्त मार्ग पर कोई दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहन संभल कर न चले तो दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। ममोली के ज्ञान चन्द्र शुक्ल, राजेश कुमार ने बताया कि भटौती सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित क्रसर प्लांटों से जब भी गिट्टी लदे डंपर सड़कों पर दौड़ते ही इनकी गति बहुत तेज होती है, मेजारोड भटौती मार्ग ...