रांची, अक्टूबर 21 -- रांची, संवाददाता। झारखंड कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन (जेसीपीडीए) ने नो इंट्री के समय शहर में तीन पहिया मालवाहक वाहनों के प्रवेश और परिचालन की अनुमति देने की मांग की। एसोसिएशन ने कहा कि अनुमति मिलने में देरी से उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वितरण व्यवस्था बाधित होने से खुदरा दुकानों तक दैनिक उपयोग की वस्तुएं समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अखौरी ने कहा कि तीन पहिया मालवाहक वाहन शहर की आपूर्ति व्यवस्था की रीढ़ हैं। इन वाहनों के परिचालन में रुकावट से व्यापारियों को सामान की आपूर्ति में कठिनाई हो रही है और आम उपभोक्ताओं को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। अभी सुबह 9 बजे से 11 बजे और शाम में 5 से 7 बजे नो एंट्री प्रभावी रहती है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.