अररिया, फरवरी 6 -- अररिया, निज संवाददाता गुरूवार देर शाम सेंटर बंद कर घर लौट रहे एक सीएसपी संचालक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत के सफीपुर गांव की है। शुक्रवार की सुबह मृतक के घर से आधा किलोमीटर दूर बनैली नहर किनारे लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गयी। मृतक सीएसपी संचालक 30 वर्षीय मो मजहरुल सफीपुर गांव के पूर्व वार्ड सदस्य मो गयास उद्दीन का पुत्र था। घटना की सूचना के बाद एसपी जितेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानेदार मनीष कुमार रजक सहित एफएसएल की टीम, टेक्निकल सेल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.