चाईबासा, सितम्बर 19 -- चाईबासा, संवाददाता। नोवामुडी थाना अंतर्गत कुटिंता गांव के पास बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। मृतक 20 वर्षीय रोहित तिरिया जेटया थाना अंतर्गत आइकुटी गांव का रहने वाला था। जख्मी पवन टूटी भी उसी गांव का रहने वाला है। दूसरा जख्मी सोनाराम चातोमबा बालजोड़ी गांव का रहने वाला है। दोनों को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के अस्पताल में रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को रात लगभग 7 बजे उक्त तीनों एक बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर से जेटया लौट रहे थे। रास्ते में नोवामुंडी के पुटिंता गांव के पास अचानक बाइक समेत तीनों गिर पड़े। गिरने से तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रोहित तिरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटना स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.