जमशेदपुर, फरवरी 25 -- टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में रविवार को लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन एसडीजेएम सुप्रिया रानी तिग्गा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि एसडीजेएम तिग्गा ने प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की संगीत मंडली ने संगीत शिक्षक अरबिंद ठाकुर के नेतृत्व में स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर कानूनी साक्षरता पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी की शुरूआत की गई। सुप्रिया रानी तिग्गा ने बताया कि क्लब की ओर से बाल विवाह रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, एंटी रैगिंग कानून, यातायात सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने घरेलू हिंसा अधिनयम, दहेज उत्पीड़न, मानवाधिकार, दिव्यांग के अधिकार, पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार एवं करियर गाइडेंस व काउंसिलिंग के सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.