अररिया, दिसम्बर 8 -- अररिया, वरीय संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया के छात्र सौरव कुमार यादव सत्र 2018-21 (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), का चयन पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ओडिशा प्रोजेक्ट्स में डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के पद पर हुआ है। संस्थान के प्राचार्य अभिजीत कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के तकनीकी उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। सौरव कुमार यादव की इस सफलता से पूरे संस्थान परिवार में हर्ष का वातावरण है। संस्थान के प्राचार्य ने सौरव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उपलब्धि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही उन्होंने संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया निरंतर विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.