रिषिकेष, मार्च 5 -- नोरतूवाला में जमीन समतलीकरण की आड़ में कुछ लोगों ने पहाड़ी काट डाली। थानो-भोगपुर मार्ग पर पहाड़ी कटान से यहां से गुजरने वाले वाहन सवारों को खतरा पैदा हो गया है। आसपास के आवासीय भवनों के भी कटान से भूस्खलन की जद में आने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासी सुधीर जोशी के मुताबिक ग्राम पंचायत बागी के नोरतूवाला में एक भूमि को ऊबड़-खाबड़ है। यह थानो-भोगपुर मार्ग से लगती है। कुछ लोग इस भूमि पर पहाड़ी काट कर होटल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पहाड़ी का कटान होने से रोजाना मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हादसे का खतरा बन गया है। दावा किया कि पूर्व में यहां दर्जनों हरे पेड़ों पर भी आरियां चला दी गई थीं। चंपा देवी ने बताया कि पहाड़ काटने से उनके घर के ढहने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा को लेकर आवश्यक इंतजाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.