गुमला, फरवरी 5 -- गुमला प्रतिनिधि। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन के अंतिम दिन नगर परिषद गुमला के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए ज्योति ग्लोरिया कुजूर और ब्रिजिट कांति टोप्पो ने अपना पर्चा भरा। शिक्षिका से सेवानिवृत्त चेटर निवासी ब्रिजिट कांति टोप्पो ने सैकड़ों समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ पहुंचकर नामांकन किया। जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 39 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर एक से संगीयस तिर्की, सुरेश उरांव, संगीता तिर्की, प्रभात एरोन लकड़ा, सहदेव उरांव और एलिसबा किंडो ने नामांकन किया। वार्ड दो से अशोक कुमार साहू, वार्ड तीन से इलिजाबेथ तिग्गा, जेम्स तिर्की और अनूपा बाड़ा, वार्ड चार से पिंकी कुमारी और अनंत कुमार ने पर्चा भरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.