आदित्यपुर, जनवरी 26 -- -कार्यक्रम में समाज के लगभग पांच सौ महिला, पुरुष एवं बच्चों ने लिया भाग आदित्यपुर,संवाददाता। झारखंड राज्य नोनिया समाज जमशेदपुर और जिला शाखा सरायकेला-खरसावां का संयुक्त वार्षिक मिलन समारोह और वनभोज कार्यक्रम रविवार को जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लगभग पांच सौ महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान समाज के बुजुर्ग नागरिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी अर्जुन महतो शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हर साल कार्यक्रम का आयोजन होता है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना, विवाह-संबंधी समस्याओं के समाधान पर ...