सीवान, दिसम्बर 5 -- सीवान। राष्ट्रीय नोनियां महासंघ (भारत) की सारण प्रमंडलीय बैठक 7 दिसंबर को होगी। बैठक में सारण प्रमंडलीय के समाज से जुड़े बुद्धिजीवी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष सुभाष प्रसाद चौहान ने बताया कि बिहार विधान सभा चुनाव की समीक्षा करने व बिहार के राजनीतिक मानचित्र पर हमारी स्थिति क्या है, यह एक गंभीर एवं सोचनीय विषय है। 2029 के लोकसभा व 2030 के विधान सभा के साथ-साथ पंचायत से पार्लियामेंट चुनाव में संगठित होकर समाज को प्रतिष्ठा व पहचान दे सकें। इस उद्देश्य से राष्ट्रीय नोनियां महासंघ (भारत) की सारण प्रमंडलीय समीक्षा बैठक 7 दिसंबर को सूरापुर स्थित एक होटल होटल में बैठक सुबह दस बजे से शुरू होगी। संयोजक विश्वकर्मा चौहान ने बताया कि जिला में नोनिया समाज पिछड़ा हुआ है। पूरे प्रदेश में सीवान जिला में नोनिया की सबसे ज्यादा आबादी है। हमेश...