बेगुसराय, फरवरी 6 -- छौड़ाही। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एसटीआर एफटीमएसआई नरेंद्र प्रसाद एवं फायर ब्रिगेड टीम सौरभ कुमार के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के नोडल शिक्षकों को एक दिवसीय भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी देते श्री प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में प्रत्येक विद्यालय के नोडल शिक्षकों को विस्तार से भूकंप से बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। अपने-अपने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को भूकंप से बचाव एवं जख्मी हालत में तत्काल प्राथमिक उपचार समेत अन्य बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इससे बच्चों को भविष्य में जानकारी रहने पर कोई भी आपदा से बचाव करने में सहूलियत मिलेगी। मौके पर कांस्टेबल गौरव कुमार, संतोष कुमार, धीरेंद्र कुमार एवं संदाव हुसैन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...