मिर्जापुर, अगस्त 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता । शासन से जिले में भेजे गए नोडल अधिकारी व अपर कृषि निदेशक डा. रमेंश कुमार मौर्य ने शनिवार को मण्डलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद सहकारी समिति और उर्वरक की दो निजी दुकानों का निरीक्षण किए। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश यादव ने नोडल अफसर को बताया कि मानसून समय से आ जाने तथा कम अन्तराल पर लगातार वर्षा होन से धान, मक्का,उड़द, मूंग,ज्वार एवं बाजरा आदि फसलों का आच्छादन बढ़ा है। इस वर्ष सामान्य मानक वर्षा 636.1 मिमी के सापेक्ष 608.1 मिमी हुई है। यह 95.6 प्रतिशत है। वहीं बीते वर्ष में सिर्फ 407.1 मिमी वर्षा हुई थी। विकास खण्ड हलिया, मडिहान, राजगढ़ तथा लालगंज के कुछ हिस्से विगत वर्ष में कम वर्षा के कारण धान का आच्छादन कम हुआ था। इस वह वर्षा अधिक होने से धान का आच्छादन बढा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.