चम्पावत, दिसम्बर 19 -- चम्पावत। पालिका के शिष्टमंडल ने सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल से मुलाकात की। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने नगर में संचालित विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करने पर विचार विमर्श किया। नोडल अधिकारी ने पालिका को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यहां सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी, नंदन सिंह तड़ागी, रोहित बिष्ट, दिनेश बरदोला, गौरव कलौनी, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...