चम्पावत, दिसम्बर 25 -- बनबसा। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने चंदनी के हेलागोठ तोक में जन संवाद कर समास्याएं सुनी। ग्रामीणों ने भू कटाव रोकथाम, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, सौर ऊर्जा, शौचालय और गोशाला निर्माण की मांग की। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने मौके से डीएम मनीष कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर समाधान के संबंध में आवश्यक चर्चा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी, प्रधान चंदनी प्रमिला ज्याला समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...