फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कमिश्नर के निर्देश पर यहां गोशालाओं में इंतजाम को देखने कानपुर देहात के डिप्टी सीवीओ डॉ.सुधाकर सिंह पहुंचे। उन्होंने बढ़पुर ब्लाक की गोशालाओं को चेक किया। नगर पंचायत शमसाबाद की गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां पर तिरपाल नही है वहां पर गोवंशो की सर्दी के बचाव के लिए तिरपाल लगाया जाए। नोडल अधिकारी ने जनैया सठैया गोशाला का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने भरण पोषण की व्यवस्थायें देखीं। निर्देश दिये कि सर्दियों में गोवंशों की सुरक्षा के लिए समुचित इंतजाम होने चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। बसेली, नेकपुर खुर्द और बघऊ गोशाला में भी इंतजाम देखे। कुछ गोशालाओं में सर्दी से बचाव को तिरपाल लगे थे तो कुछ में तिरपाल नही लगे थे। इस पर उन्होंने कहा कि सर्दी को देखते हुये ...