एटा, दिसम्बर 4 -- अलीगंज। नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को अस्थाई गो आश्रय स्थल आजम नगर अलीगंज एवं अस्थाई गो आश्रय स्थल गढ़ी रोशन का सदी को देखते हुए निरीक्षण किया। आजम नगर गो आश्रय स्थल पर शीत ऋतु से गोवंश के बचाव को त्रिपाल एवं हीटर लगे पाए गए। बायो गैस जनरेटर, इन्वर्टर खराब पाए गए जिनको सही कराने को निर्देश दिए गए। हरा चारा बोया पाया गया अन्य व्यस्थाएं ठीक मिली। गढ़ी रोशन गौ आश्रय स्थल पर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। हरा चारा भी मिला। सर्दी से बचाव को आवश्यक इंतजाम मिले। सर्दी के मौसम को देखते हुए कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी गौवंश पर नजर बनाए रखे। बीमार होने की स्थिति में तत्काल संबंधित पशुचिकित्साधिकारी को सूचित कर उपचार सुनिश्चित कराया जाए। कोई गौवंश रात में बाहर न रहे, कोई गोवंश भूखा न रहे एवं समय से उनको चारा रातव द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.