चंदौली, फरवरी 17 -- चंदौली। सदर विकास खंड के किल्ला घानापुर गांव में सोमवार को राशन कोटा दुकान का आवंटन होना था। इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे लेकिन नोडल अधिकारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीण में आक्रोश दिखा। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में घंटों इंतजार के बाद भारी संख्या में जुटे ग्रामीण मायूस होकर घर लौट गए। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम अवधेश चौहान, राजेश राय, सिंटू राय, मुरली राम, हंसलाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.