जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जमशेदपुर । बिस्टुपुर जमशेदपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा आज बिस्टुपुर बाजार मे कटे फटे नोटों के बदलने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया जहाँ बिस्टुपुर बाजार के व्यपारियों के बीच पुराने नोटों के बदले नये का बदलने का कार्य किया गया । जहाँ काफी संख्या मे लोग लाइन लगा कर पुराने कटे एवं फटे नोटों के बदले नये नोट लिए । उक्त जानकारी देते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर मुख्य शाखा के वरीय प्रबंधक श्री पुष्पेन्द्र कुमार ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार यह पुराने एवं कटे फटे नोटों के बदले नये नोट को देने हेतु शिविर का आयोजन किया गया था । उक्त अवसर पर श्री तरुण कुमार दत्ता का भी सक्रिययोगदानरहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.