महोबा, दिसम्बर 18 -- अजनर,संवाददाता। उपभोक्ता को चकमा देकर रुपये गायब करने के मामले में बैंक कैशियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उपभोक्ता ने बैंक कैशिरय पर बार-बार नोट गिनती के समय कुछ रुपये निकालकर अगल करने के आरोप लगाए थे। अजनर निवासी जगतराम कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने भतीजे राहुल को मंगलवार को कोआपरेटिब बैंक में डेढ़ लाख रुपये जमा करने के लिए भेजा। भतीजे ने कैशियर को सौ-सौ की 11 नोटों की गड्डी सौंपी गई। कैशियर ने कैश गिनने के बाद कहा कि एक गड्डी में दस नोट कम है। पूर्व में भी कैशियर के द्वारा नोट कम होने की जानकारी दी जा चुकी है। पूरे मामले में कैशियर के द्वारा नोट गिरने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कैशियर गड्डी से नोट निकालकर काउंटर में छिपाता दिखा। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो...