आरा, फरवरी 13 -- आरा। नोट्रेडेम हाई स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य संरक्षक डॉ. कामिल लुकाज बैट, डॉ. एस.एन. रूंगटा, डॉ. के.एन. सिन्हा,अध्यक्ष रणविजय बहादुर सिंह, निदेशक अजीत कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्या अनीता कुमारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। खेल महोत्सव में दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, तीरंदाजी, भाला फेंक, रिले रेस, क्विज रेस, चम्मच दौड़, रस्साकशी सहित कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अभिभावकों के लिए भी विशेष खेल रखे गए। निदेशक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि खेल से अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...