हरदोई, फरवरी 10 -- पाली। दूल्हे को पहनाए जाने वाले नोटों की दो माला लेकर दो ठग फरार हो गए। दुकानदार ने ठगों को खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। 15 हजार की चपत दुकानदार को लगी है। कस्बा के मोहल्ला शेख सरांय निवासी नसरत की जनरल स्टोर की दुकान पीएचसी के पास है। वह टीन के बने खोखे में दुकान चलाते हैं। सहालगों पर नोटों की माला बनाकर उनकी बिक्री करते है। सोमवार को दिन के 11 बजे के आसपास उनकी दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर आए। 200 के नोट लगी हुई एक माला जो दस हजार रुपये की थी और 50 के नोट लगी हुई एक माला जो 5 हजार रुपये की थी। दोनों माला पैक कराकर ठग का दोस्त धीरे से निकल गया। दूसरे ठग ने नसरत से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए क्यूआर मांगा। इसके बाद ठग भुगतान कर देने की बात कहकर चंपत हो गया। नसरत ने उसी समय अपने पेटीयम ...