फिरोजाबाद, मार्च 18 -- फर्जी डिग्री में फंसे जेएस विश्वविद्यालय के साथ साथ आगरा के अग्रवन विवि की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने भी दोनों विवि को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में जेएस विवि को नोटिस जारी कर दिया है तथा अपराध अनुसंधान शाखा द्वारा जांच की जा रही है। अग्रवन विवि को लेकर भी जांच की जाएगी। चांसलर से जुड़े आगरा के एक निजी विवि पर भी जांच बैठाई गई है। इधर इस मामले में सरकार के इस रुख के बाद में अध्ययनरत छात्रों की धड़कनें बढ़ गई हैं। दरअसल शिकोहाबाद में स्थित जेएस विवि में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विभिन्न कोर्सेस में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या हजारों में बताई जा रही है। इनमें से कई स्कूल में नियमित रूप से आते हैं तथा कई हॉस्टल में भी रहते थे। हजारों-लाखों रुपये की फीस अदा करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.