शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- जलालाबाद, संवाददाता। जलालाबाद खंड शिक्षा कार्यालय और तहसील सभागार में गुरुवार को एसआईआर नोटिस के निस्तारण को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मतदाता नोटिस लेकर पहुंचे, लेकिन भीड़ अधिक होने पर एआरओ के मौके से चले जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने एआरओ पर मनमानी का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार याकूबपुर स्थित खंड शिक्षा कार्यालय में एसआईआर से जुड़े नोटिसों के निस्तारण के लिए कर्मचारी बैठे थे। इसी दौरान गोरा महुआ गाड़, खखुड़ी, ठिगरी, कोयला ज्ञानपुर, कोला, कोठा मझा, कसारी, दुर्गा मढ़ैया, नूरपुर, कटारिया, एलमनगर, रौली बौरी, अल्लाहदादपुर बेहारी, नौगवां गुनारा सहित करीब 40 बूथों के मतदाता नोटिस लेकर कार्यालय पहुंचे। भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्था की स्थिति बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.