पीलीभीत, जनवरी 8 -- पूरनपुर। सेहरामऊ स्टेशन परिसर में दुकान चलाने वाले दुकानदारों को हटाने का नोटिस जारी किया है। इसके विरोध में दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने डीआरएम और केंद्रीय राज्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है। दुकानदरों ने बताया कि हटाए जाने से वह बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने तहबाजारी जारी रखने की मांग की है। सेहरामऊ रेलवे स्टेशन के पीछे सड़क की ओर परिसर में ठेके के तहत 1995 में दुकानें आवंटित की गई थीं। तब से लगभग 150 दुकानदार अपनी दुकानें चला रहे हैं। 31 दिसबंर को ठेके की अवधि समाप्त हो गई। इस पर रेलवे ने दुकानदारों को दुकानें हटाने के नोटिस जारी किए है। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों को बेरोजगार होने का भय सताने लगा है। उनकी दुकानें बंद हो गईं है। बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.