महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बैंकों के दबाव से केसीसी वाले किसानों की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। बैंकों ने राष्ट्रीय लोक अदालत करीब आते ही केसीसी से कर्ज लेकर लम्बे समय तक जमा नहीं करने वाले किसानों को नोटिस भेजना शुरू किया है। बैंक कर्ज वापसी न करने का कारण पूछ रहे हैं। राष्ट्रीयकृत बैंक के एक फील्ड ऑफिसर सुमित कुमार ने बताया कि केसीसी में 65 प्रतिशत किसान समय से अपने खाते का नवीनीकरण नहीं कराते हैं। इससे बाद में खाता एनपीए हो जा रहा है। खाता एनपीए होने के बाद राष्ट्रीय लोक अदालत में मामला पहुंचने के बाद किसी तरह से ब्याज में छूट देकर खाते को बंद करा दिया जाता है। पर क्रेडिट खराब होने के बाद किसानों को दूसरी बार केसीसी बनवाने में काफी दिक्कत होती है। बैंकों द्वारा हर फसली सीजन में विभिन्न फसलों की खेती-बाड़ी को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.